27.1 C
Gujarat
Wednesday, October 21, 2026
Home એન્ટરટેનમેન્ટ ‘शुभ निकाह’ के गानों के लॉन्च के मौके पर ‘काठमांडू कनेक्शन’ और...

‘शुभ निकाह’ के गानों के लॉन्च के मौके पर ‘काठमांडू कनेक्शन’ और ‘जामताड़ा’ स्टार अक्षा पर्दासानी ने मारी जबर्दस्त एंट्री’

0

 

मुम्बई : एक अलहदा किस्म के विषय पर बनी मनोरंजक फ़िल्म ‘शुभ निकाह’ के गानों को आज बड़े ही भव्य तरीके से मुम्बई लॉन्च किया गया जहां फ़िल्म के सभी प्रमुख सितारे, क्रू के सदस्य मौजूद थे और कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं. इस मौके पर ‘काठमांडू कनेक्शन’ और ‘जामताड़ा’ स्टार अक्षा पर्दासानी ने जबर्दस्त एंट्री से लोगों का दिल जीत लिया.

‘शुभ निकाह’ के गानों के लॉन्च के मौके पर फ़िल्म के कलाकारों में लीड एक्टर अक्षा पर्दासानी के अलावा रोहित विक्रम, अर्श संधू, गोविंद नामदेव, पंकज बेरी, दीपक राणा, एहसान ख़ान कुंवर अजीज, लियाकत नासिर, महेंद्र रघुवंशी और गार्गी पटेल ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया. लेखक और निर्देशक अरशद सिद्दीकी, निर्माता भूपिंदर सिंह संधू और सह-निर्माता लक्ष्मी नारायण पांडे गुरू भी इस मौके पर मौजूद थे.

‘शुभ निकाह’ के तीन गानों के लॉन्च के‌ मौके‌ इंडस्ट्री के ख़ास मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया था. इन मेहमानों में शरद मल्होत्रा, विजय राज, सपना अवस्थी, प्रियांशु चटर्जी, प्रियंका खेरा जैसी कई मशहूर मौजूद थीं. इस ख़ास मौके पर इन सभी विशेष आमंत्रितों ने रेड कार्पेट पर ‘शुभ निकाह’ के गीत-संगीत पर अपनी-अपनी राय रखते हुए ख़ूब प्रशंसा की और जल्द फ़िल्म देखने के प्रति अपनी उत्सुकता जताई.

फ़िल्म के इन गानों के लॉन्च के मौके पर फ़िल्म की लीड अभिनेत्री अक्षा पर्दासानी ने‌ कहा, “मैं किसी भी प्रोजेक्ट साइन‌ करने के लिए अपने दिल की आवाज़ सुनती हूं. जब मुझे इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो मुझे इस फ़िल्म की कहानी बहुत पसंद आई. मुझे अपना किरदार और फ़िल्म को लेकर निर्देशक का अप्रोच बहुत बढ़िया लगा. मैं फ़िल्म को बनाने को लेकर उनके जुनून से बहुत प्रभावित हुई. वो इस बात से पूरी तरह से आश्वस्त थे कि मैं इस फ़िल्म में ज़ोया का किरदार बढ़िया ढंग से निभाऊंगी. मैंने उनके इस कंविक्शन पर भरोसा दिखाया और फ़िल्म में काम करने‌ के लिए हामी भर दी.”

‘शुभ निकाह’ दो अलग-अलग समुदायों और संस्कृतियों से संबंध रखनेवाले परिवारों के बीच होनेवाली एक संभावित शादी की रोमांचक कहानी है. बेहद अनूठे विषय पर बनी इस फ़िल्म को बेहद मज़ेदार ढंग से फ़िल्माया है जो शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधकर रखेगी. अगर फ़िल्म के गानों की बात करें तो इन मधुर और कर्णप्रिय गीतों को मशहूर गायकण तोची रैना, इंडियन आइडल के विजेता रह चुके सुरीले गायक सलमान अली और अलग किस्म की आवाज़ के लिए जाने जानेवाले अली असलम शाह ने गाया है. यकीनन आज के युवाओं को ‘शुभ निकाह’ के गाने काफ़ी पसंद आएंगे. फ़िल्म का संगीत लियालत अजमेरी ने दिया है जिन्होंने हर गीत को एक ख़ूबसूरत ढंग से संगीतबद्ध किया है.

‘शुभ निकाह’ का निर्माण भूपेंदर सिंह संधू और अर्पित गर्ग ने मिलकर किया है, फ़िल्म का लेखक और निर्देशन अरशद सिद्दीकी ने किया हैं. फ़िल्म के सहायक निर्माताओं में अनुभव धीर, लक्ष्मीवनारायण पांडे गुरूजी और रितेश श्रीवास्तव जैसे नाम शामिल हैं. फ़िल्म के‌ कार्यकारी निर्माता हैं साहिल मलिक विश्वदीप सिंह और संधू सुखे मानव.

ग़ौरतलब है कि ‘शुभ निकाह’ 10 मार्च, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. यकीनन पूरी तरह से पारिवारिक और मनोरंजक फ़िल्म ‘शुभ निकाह’ दर्शकों को एक बेहद अलग किस्म की फ़िल्म देखने का अहसास ज़रूर कराएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!