27.9 C
Gujarat
Wednesday, September 2, 2026
Home HeadLines बिहार : 8 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के चलते...

बिहार : 8 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के चलते CM नीतीश कुमार ने लिया फैसला

0

पटना

 

बिहार सरकार ने प्रचंड गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला स्कूलों में छात्राओं की तबियत बिगड़ने और बेहोश होने के बाद लिया गया है। बेगूसराय और शेखपुरा के स्कूलों में बुधवार को 50 लड़कियां गर्मी के कारण बेहोश हो गई थी। कई छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गर्मी के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए। स्कूलों 8 जून तक बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश ने दिए ये निर्देश

सीएम कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश दिया कि वे वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के संबंध में कार्रवाई करें, ताकि स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो। सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

भीषण गर्मी के कारण शेखपुरा के कई स्कूलों में छात्राएं बेहोश हो गई। कुछ लड़कियां प्रार्थना के दौरान और कुछ क्लासरूम में बेहोश हो गई। छात्राओं के बेहोश क्लास में अफरा-तफरी मच गई। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें राज्य में धूप और हीटवेव के प्रकोप के बीच सरकारी स्कूल खुले हुए हैं। अधिकांश शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। औरंगाबाद जिले में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!