33.9 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home કરંટ ઇશ્યુ राजस्थान :जयपुर एयरपोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की मिली धमकी,...

राजस्थान :जयपुर एयरपोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की मिली धमकी, एयरपोर्ट पर चलाया सर्च ऑपरेशन

0
103

जयपुर :जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल करके यह धमकी दी गई है. इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया है. सीआईएसएफ के जवानों ने पूरे एयरपोर्ट पर अभियान चलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और चेकिंग की. डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर जांच की गई. लेकिन एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट को पांचवीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मंगलवार सुबह ही पारीक कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

पहले भी कई बार जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. इससे पहले 12 मई और 29 अप्रैल को भी एयरपोर्ट प्रशासन को धमकी मिली थी. फिर से आज मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा मेल प्राप्त होने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. मेल में लिखा था कि टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर बम है, सभी लोग मारे जाएंगे. इससे पहले 26 अप्रैल, 2024 को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके पूर्व 16 फरवरी, 2024 को और 27 दिसंबर, 2023 को धमकी भरा मेल मिला था.
डीसीपी ईस्ट कावेंद्र सागर के मुताबिक जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑफिशियल मेल पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा एजेंटीयों ने जयपुर एयरपोर्ट पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाया. एयरपोर्ट पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है. बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और क्यूआरटी ने भी चेकिंग की. एयरपोर्ट बिल्डिंग, पार्किंग एरिया, एप्रन एरिया समेत चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की गई. जांच में कहीं पर भी कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला है. जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!