37.6 C
Gujarat
Tuesday, July 14, 2026
Home HeadLines भारत ने फिर कहा, बांग्लादेश हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे

भारत ने फिर कहा, बांग्लादेश हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे

0
105

भारत ने एक बार फिर बांग्लादेश से अपने यहां अल्पसंख्यक खासकर हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया है। भारत ने हाल ही में चटगांव (बांग्लादेश) में हिंदू समुदाय पर हुए हमले पर चिंता जाहिर की है।

चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारे संज्ञान में है कि सोशल मीडिया पर हिंदू धार्मिक संगठनों को निशाना बनाने वाली भड़काऊ पोस्ट के बाद चटगांव में हिन्दुओं की संपत्तियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लूटा गया है। समझा जाता है कि ऐसे पोस्ट और इन अवैध आपराधिक गतिविधियों के पीछे चरमपंथी तत्व हैं। इससे समुदाय के भीतर और तनाव पैदा होना तय है।

उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!