31.3 C
Gujarat
Friday, August 28, 2026
Home ક્રાઇમ ‘सौतेली मां की हम उम्र महिलाओं में दिखता था उसका अक्स’, इसलिए...

‘सौतेली मां की हम उम्र महिलाओं में दिखता था उसका अक्स’, इसलिए की 6 हत्या… बरेली में साइको किलर गिरफ्तार

0

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में साइको किलर ने एक के बाद एक 8 महिलाओं की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों का स्केच जारी कर लोगों से उनके बारे में जानकारी देने की अपील की थी। इसके बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 6 महिलाओं की हत्या किए जाने की बात स्वीकार भी कर ली है।पुलिस ने बताया कि आरोपी नवाबगंज का रहने वाला है। इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य जल्द ही पूरा खुलासा मीडिया के सामने करेंगे। फिलहाल पुलिस ने जो जानकारी साझा की है, वह हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि आरोपी का सौतेली मां से विवाद है।

साड़ी से गला घोंटकर करता था हत्या

लिहाजा, वह सौतेली मां की उम्र की दिखने वाली महिलाओं में सौतेली मां का अक्स देखता था। इसके बाद वह अपना आपा खो देता था और महिलाओं की हत्या की वारदात को अंजाम देता था। सभी महिलाओं की हत्या का पैटर्न एक ही था। वह महिलाओं की साड़ी या चुनरी से गला दबाकर उनकी हत्या की वरादात को अंजाम देता था।
हत्या का पैटर्न एक ही होने पर साइको किलर की थ्योरी पर पुलिस काम कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि वह साइको किलर ही था। हालांकि, अभी भी यह पता नहीं चला है कि बाकी दो महिलाओं की हत्या किसने की है। पुलिस ने जो स्केच जारी किया था, उसमें दिख रहे दो संदिग्ध अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।

इन नंबरों पर दें संदिग्धों की जानकारी

बरेली पुलिस ने संदिगध साइको किलर के बारे में जानकारी देने के लिए नंबर्स जारी किए थे। वहीं, एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने लोगों से अपील थी कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
एसपी दक्षिणी : 9454402429, 9258256969
सीओ मीरगंज : 9454401327
एसओ शाही : 9454403101, 9258256965

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!