38 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home HeadLines कोयला घोटाला मामला: ईओडब्ल्यू ने सूर्यकांत के भाई रजनीकांत को किया गिरफ्तार

कोयला घोटाला मामला: ईओडब्ल्यू ने सूर्यकांत के भाई रजनीकांत को किया गिरफ्तार

0
82

रायपुर। 500 करोड़ के कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी के बड़े भाई रजनीकांत तिवारी (54) को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी ने रजनीकांत को 14 दिनों की रिमांड में लेकर 12 सितंबर तक पूछताछ करेगी। रजनीकांत भाई सूर्यकांत के साथ कोयला घोटाले में शामिल था।

रजनीकांत जांच एजेंसी के सामने पेश हुआ
ईओडब्ल्यू द्वारा जारी बयान के अनुसार कोयला घोटाला मामले में आरोपित बनाए गए सूर्यकांत का भाई रजनीकांत फरार चल रहा था। टीम को जानकारी मिली कि रजनीकांत उत्तरप्रदेश, आगरा में है। उसे नोटिस देकर बुलाया गया। रजनीकांत गुरुवार शाम जांच एजेंसी के सामने पेश हुआ। पूछताछ करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

आबाकारी अधिकारियों का दूसरे दिन बयान दर्ज
शराब घोटाला मामले में दूसरे दिन ईओडब्ल्यू ने आबकारी अधिकारियों से पूछताछ की। उनके बयान दर्ज करवाए गए हैं। जेल में बंद आरोपितों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ चल रही है। बयान के बाद शराब मामले में गिरफ्तार हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!