37.6 C
Gujarat
Tuesday, July 14, 2026
Home HeadLines मुंबई : सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में...

मुंबई : सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

0
121

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले की जांच तेजी से चल रही है। इस मामले में शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया। 14 अप्रैल की सुबह विक्की गुप्ता और सागर पाल ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी।

लॉरेंस के छोटे भाई ने ही फायरिंग की जिम्मेदारी

अनमोल बिश्नोई ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में उसके शामिल होने की पुष्टि हुई है। वह कनाडा में रहता है। अनमोल ने हमले की खुद के शामिल होने की जानकारी फेसबुक पर दी थी। हालांकि पोस्ट पर आइपी एड्रेस पुर्तगाल था। इस मामले में अनमोल और लॉरेंस को आरोपी के रूप में नामजद किया गया।
बता दें लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। पुलिस गैंगस्टर को कस्टडी में ले सकती है। उस पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगा सकती है। फायरिंग मामले में आरोपी विक्की व सागर को हथियार मुहैया कराने में शामिल सोनू कुमार, सुभाष चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को पंजाब से गिरफ्तार किया जा चुका है। सोनू और अनुज को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया है। उन्हें 30 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!