28.3 C
Gujarat
Monday, July 13, 2026
Home HeadLines जबलपुर :पिता और भाई की हत्या कर शव फ्रिजमें ठूंसे, 72 दिन...

जबलपुर :पिता और भाई की हत्या कर शव फ्रिजमें ठूंसे, 72 दिन बाद किलर बेटी हरिद्वारसे गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड फरार

0
199

 

जबलपुर जिले में 15 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड की सह आरोपी नाबालिग लड़की को उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार से हिरासत में ले लिया है. दरअसल 15 मार्च को जबलपुर में रेलवे में काम करने वाले राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 6 साल के बेटे के उनके ही घर में शव मिले थे. जब पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी मुकुल सिंह के साथ अपने ही पिता और छोटे भाई की हत्या कर दी थी. यह जोड़ा जबलपुर से भाग गया था. इसके बाद दोनों को देश के कई इलाकों में देखा गया. आरोपी मुकुल अभी भी फरार हैं, लेकिन नाबालिग लड़की को हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

क्या था जबलपुर हत्याकांड

जबलपुर में 15 मार्च को सिविल लाइन इलाके में रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में एक फ्लैट में पुलिस को दो बॉडी मिली थी. इनमें एक शव राजकुमार विश्वकर्मा का था. राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में नौकरी करते थे और उन्हें किसी ने बड़ी बेरहमी से हथौड़े से मारा था. इसी घर में उनके एक नाबालिग बेटे का शव भी था. पुलिस को इस घटना की जानकारी राजकुमार के भाई के जरिए मिली थी. राजकुमार के भाई के पास राजकुमार की ही लड़की ने एक मैसेज किया था. जिसमें उसने लिखा था कि मुकुल सिंह ने मेरे पापा और मेरे भाई की हत्या कर दी है.

नाबालिग प्रेमी के साथ बदल रही थी लोकेशन

इस घटना में पहले यह लग रहा था की नाबालिग लड़की का मुकुल ने अपहरण कर लिया है, लेकिन बाद में सीसीटीवी के जरिए जो फुटेज सामने आए उसमें यह स्पष्ट हो गया था कि मुकुल सिंह और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने ही अपने ही भाई और अपने ही पिता की हत्या की है. यह प्रेमी जोड़ा बीते 2 महीने से जबलपुर पुलिस को लगातार छका रहा था. कभी यह प्रेमी जोड़ा बेंगलुरु में देखा गया तो कभी मथुरा में. यह दोनों लोग हरिद्वार भी गए थे. लेकिन उनकी अंतिम लोकेशन नेपाल की आ रही थी. जिसमें पुलिस को यह संभावना थी कि मुकुल सिंह अब भारत छोड़कर नेपाल की ओर जाएगा. इसीलिए भारत नेपाल की सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई गई थी.

हरिद्वार रवाना जबलपुर पुलिस

कुछ ऐसी ही जानकारी के आधार पर हरिद्वार से मुकुल सिंह की प्रेमिका नाबालिग लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है. जबलपुर पुलिस हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है. जहां से इस लड़की को हिरासत में लिया जाएगा, हालांकि अभी तक इस घटनाक्रम का मुख्य आरोपी मुकुल सिंह फरार है. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!