38 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home કરંટ ઇશ્યુ कंचनजंगा ट्रेन हादसा : 15 की मौत, 60 से अधिक घायल, रेस्क्यू...

कंचनजंगा ट्रेन हादसा : 15 की मौत, 60 से अधिक घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

0
104

सिलीगुड़ी : सोमवार सुबह को कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. अभी तक की जानकारी के मुताबिक 15 लोग मारे गए, जबकि 60 से अधिक घायल हो गए हैं. हादसा न्यू जलपाईगुड़ी से कोलकाता जाने के दौरान सिलीगुड़ी से सटे फांसीदेवा ब्लॉक के घोषपुकुर इलाके में हुआ. जिस पटरी पर कंचनजंगा ट्रेन थी, उसी पटरी पर मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी थी. प्राथमिक सूचना के अनुसार मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल की अनदेखी की.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि वह किसी भी टिप्पणी का जवाब नहीं देंगे और न ही इस समय राजनीति करने का समय है. वैष्णव ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन ऑपरेशन पूरा हो चुका है.प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी – मृत्यु के मामले में 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2.5 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये.प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों पर बहुत अधिक दबाव है और सरकार सिर्फ चुनावों में व्यवस्त रहती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!