33.9 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home HeadLines दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना; मां ने 6 दिन की बच्ची...

दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना; मां ने 6 दिन की बच्ची को मार डाला, बैग में रखकर पड़ोसी की छत पर फेंका

0
72

नई दिल्ली: दिल्ली के ख्याला इलाके में एक दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां पर आरोप लगा है कि उसने अपनी 6 दिन की बेटी का कत्ल कर उसका शव बैग में भरकर पड़ोसी की छत पर फेंक दिया.दिल्ली पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, “6 दिन की बच्ची का शव उसके पड़ोसी घर की छत पर एक बैग में मिला. आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने बच्ची को छत पर फेंक दिया है.

मां की उम्र 28 साल है. उसने बताया कि यह उसकी चौथी बच्ची थी, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी, उसने यह भी कहा कि उसे पता नहीं था कि परिवार को क्या बताना है, इसलिए उसने सबको कहा कि बच्ची गायब है. वहीं, पुलिस के मुताबिक मौत का कारण जानने के लिए शव के पोस्टमॉर्टम तक का इंतजार करना होगा. बच्ची के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस इस मामले में अभी
और भी पहलुओं पर जांच कर रही है.

मां बोली- ‘चौथी बेटी होने के ताने सुनने पड़ते, इसलिए गला घोंट दिया…’
वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्र वीर से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5:30 के करीब पीसीआर कॉल हुई थी जिसमें 6 दिन की बच्ची के गुम होने की जानकारी दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और इस दौरान मौके पर बच्ची की मां जिसकी उम्र लगभग 28 साल है ने पुलिस को बताया कि बीती रात ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आई थी और लगभग 2:30 बजे के करीब वह बच्ची को साथ लेकर सोई थी लेकिन जब उसकी नींद सुबह तकरीबन 4:30 बजे खुली तो बच्ची उसके पास नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!