27.3 C
Gujarat
Saturday, August 22, 2026
Home Politics & Current Affairs हरियाणा : चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर, बंसीलालकी बहू...

हरियाणा : चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर, बंसीलालकी बहू किरण चौधरीने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ

0
137

कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले बुरी खबर सामने आई है। कांग्रेस का बड़ा जाट चेहरा बंसीलाल की बहू किरण चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।विधायक किरण चौधरी व उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंपते हुए भूपेंद्र हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति को खत्म करने की साजिश रची जा रही थी।उन्होंने त्यागपत्र में लिखा कि वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। मैं चार दशक से पार्टी की वफादार कार्यकर्ता रही। मैंने हरियाणा में चौधरी बंशीलाल की विरासत को जारी रखा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर उनके खिलाफ साजिश के आरोप लगाए।

हरियाणा में टूटा ‘एसआरके’ ग्रुप

आपको बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में एसआरके नाम से कांग्रेस के अंदर एक ग्रुप था, जिसमें किरण, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला थे। यह ग्रुप हरियाणा की राजनीति में सिमटता जा रहा था। अब किरण ने कांग्रेस से अपनी राह को अलग करते हुए बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

भूपेंद्र सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको कांग्रेस की राजनीति के अंदर अनदेखा किया जा रहा था। उनकी राजनीति को खत्म व जान से मारने तक का प्रयास किया जा रहा था। लोकसभा चुनाव के दौरान श्रुति चौधरी का टिकट काट दिया गया था। इसका आरोप भी उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगाया है।

कांग्रेस पर लगाया बेइज्जत करने का आरोप

किरण चौधरी ने कहा कि मैं जिस क्षेत्र से पांच बार से विधायक हूं, वहां पार्टी की बैठक होती है, लेकिन मुझे खबर तक नहीं की जाती है। राव दान सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उनको फोन करो, तो वह जवाब तक नहीं देते हैं। मेरी लगातार बेइज्जती की जा रही थी। मेरी राजनीति को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!