29.3 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home HeadLines केरल और त्रिपुरा को 20-20 करोड़ रुपये की सहायता देगा MP, प्राकृतिक...

केरल और त्रिपुरा को 20-20 करोड़ रुपये की सहायता देगा MP, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं दोनों राज्य

0
150

राज्य ब्यूरो भोपाल: भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित केरल और त्रिपुरा को मध्य प्रदेश सरकार 20-20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में सरकार के इस निर्णय की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि देश में मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा और केरल में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएं हुई हैं, जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना दुखद है। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है। आपदा प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से इस संकट को दूर करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!