26.2 C
Gujarat
Monday, September 14, 2026
Home Politics & Current Affairs हैदराबाद में भूलक्ष्मी मंदिर में तोड़ी मूर्ति, घटना के विरोध में नारेबाजी;...

हैदराबाद में भूलक्ष्मी मंदिर में तोड़ी मूर्ति, घटना के विरोध में नारेबाजी; पुलिस ने दो को दबोचा

0

एएनआई, हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित भूलक्ष्मी मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया और मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना सोमवार की रात की है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। घटना संतोष नगर थाना क्षेत्र की है। उधर, घटना के विरोध में भारी भीड़ मंदिर में जुटी। लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। मामले की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। स्थानीय पार्षद पर आरोप लगे हैं।

डीसीपी बोले- जांच अभी जारी है
साउथ ईस्ट डीसीपी कांति लाल पाटिल ने कहा कि घटना सोमवार की रात 11:30 से 12 बजे के बीच की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक व्यक्ति मुख्य रूप से जिम्मेदार है। प्रारंभिक जांच में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच अभी जारी है। डीसीपी ने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों को पकड़ा जाएगा। फिलहाल हमले के पीछे राजनीतिक मकसद का कोई सबूत नहीं मिला है।

भाजपा नेता का आरोप- पांच बार हुआ हमला
भाजपा भाग्य नगर जिला अध्यक्ष समरेड्डी सुरेन्द्र रेड्डी ने बताया कि यह घटना चंद्रयानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र के रक्षापुरम कॉलोनी में स्थित भूलक्ष्मी मंदिर की है। मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। स्थानीय पार्षद और उनके लोगों ने यह कृत्य किया है। यह पहली बार नहीं हुआ है। पिछले पांच सालों से ऐसा हो रहा है। इस मंदिर पर पांच बार हमला हो चुका है।

पुलिस ने नहीं की गश्त
भाजपा नेता ने कहा कि दो साल पहले भी विनायक मंडप में ऐसा ही हुआ था। उन्होंने कहा कि यह मंदिर पुलिस स्टेशन से सिर्फ 50 वर्ग गज की दूरी पर है। यहां पुलिस नियमित गश्त करती है, लेकिन आज कोई गश्त नहीं हुई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन वे मुख्य अपराधी नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!