अमरनाथ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 10 अगस्त तक पूरा यात्रा मार्ग नो फ्लाइंग जोन रहेगा। इस वजह से यात्रा क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध नहीं होंगी।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाने वाले सभी रास्तों को यात्रा के दौरान ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार, 1 जुलाई से 10 अगस्त तक पहलगाम और बालटाल सहित अमरनाथ यात्रा के सभी रास्तों पर यूएवी, ड्रोन और गुब्बारों सहित सभी प्रकार की उडानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस वजह से यात्रा क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध नहीं होंगी।यात्रा की योजना बनाने वाले यात्री इस बात का विशेष ध्यान रखें।
तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर तक पैदल पहुँच सकते हैं या यात्रा के दौरान टट्टू और पालकी की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगी।






