29.2 C
Gujarat
Monday, July 13, 2026
Home HeadLines सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नस्लभेदी...

सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नस्लभेदी टिप्पणी के बाद लिया फैसला

0
79

 

नईदिल्ली

सैम पित्रोदा ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर बताया कि सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। जयराम रमेश ने कहा कि पित्रोदा ने स्वेच्छा से यह फैसला किया है और इसे कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दें कि सैम पित्रौदा ने बुधवार सुबह ही नस्लभेदी टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद शुरू हाे गया। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर इस टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ ही कई बीजेपी नेताओं ने पित्रौदा की नस्लभेदी टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी रैली में सैम पित्रौदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!