37.6 C
Gujarat
Tuesday, July 14, 2026
Home HeadLines नई दिल्ली : भारतकी खुफिया जानकारी के लिए हनी ट्रैप का जाल,...

नई दिल्ली : भारतकी खुफिया जानकारी के लिए हनी ट्रैप का जाल, नौसेना जासूसी मामले में NIA की रडार में कई आरोपी

0
133

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों की खुफिया जानकारियां हासिल करने के लिए भारतीय नौसेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रच रही है। इससे जुड़े विशाखापत्तनम जासूसी मामले में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मुंबई के निवासी अमान सलीम शेख के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

सलीम शेख के खिलाफ आरोपपत्र

आधिकारिक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि एनआइए ने रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं जुटाने के लिए भारतीय नौसेना के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक प्रमुख आरोपित अमान सलीम शेख के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि आतंकवाद रोधी एजेंसी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एनआइए की विशेष अदालत में गुरुवार को शेख के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया।

जासूसी में मामले में अब तक तीन गिरफ्तार

एनआइए ने मुंबई में पिछले साल 20 नवंबर को अमान सलीम शेख को गिरफ्तार किया था। शेख समेत मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपितों की कुल संख्या तीन हो गई है। दो फरार पाकिस्तानी गुर्गों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ एनआइए पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। पिछले साल छह नवंबर को एनआइए ने दो अन्य आरोपितों मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अल्वेन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था।
आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम में एनआईए की विशेष अदालत में पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया, जिसमें मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी अमन पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए।
पिछले साल 5 जून को मामले को अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने अपनी जांच के दौरान पाया कि अमन भारत विरोधी साजिश को आगे बढ़ाने के लिए एक संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट उस्मान के लिए काम कर रहा था।

वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा सौंपे गए कार्यों को पूरा करने के लिए क्रिप्टो चैनलों के माध्यम से मीर बलज खान, अल्वेन और कुछ अन्य व्यक्तियों सहित अन्य संदिग्ध पाकिस्तानी गुर्गों से भी पैसे प्राप्त कर रहा था।
6 नवंबर 2023 को एनआईए ने मामले के सिलसिले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के काउंटर इंटेलिजेंस सेल पुलिस स्टेशन में शुरू में दर्ज मामले में आगे की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!