37.3 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home કરંટ ઇશ્યુ जम्मू : यूपी के तीर्थ यात्रियों की बस जम्मू में 150...

जम्मू : यूपी के तीर्थ यात्रियों की बस जम्मू में 150 फीट खाई में गिरी, 21 की मौत

0
137

हाथरस

यूपी के हाथरस से जम्मू जा रही यात्रियों से भरी बस जम्मू-पूंछ हाईवे पर अखनूर क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी. भीषण सड़क हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं. हाथरस से बस का नंबर यूपी 86ईसी4078 बताता जा रहा है. वहीं इस हादसे पर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि, जम्मू के अखनूर में एक एक्सीडेंट हुआ है. यह बस हाथरस की बताई जा रही है. जिसमें लोगों की मौत भी हुई है और कुछ लोग गंभीर रूप घायल भी हुए हैं. इस बारे में डीसी जम्मू से बात की गई है, वहां की टीम हमारी टीम के संपर्क में है. नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक टीम को जम्मू रवाना किया गया है. जिला प्रशासन ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 05722227041 और 05722227042 भी जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि, यदि किसी व्यक्ति के यहां से कोई भी जम्मू गया हो वह सूचना दे सकता है और जरूरत पर सूचना ले भी सकता है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने हादसे पर शोक जताया है. अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा कि, ‘जम्मू-कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. इस दुर्घटना में अपने आत्मीय जनों को खोने वाले शोक संतप्त लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें’.
जानकारी के मुताबिक, जम्मू-पूंछ नेशनल हाईवे (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ इलाके में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी. पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल भेजा गया है. जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.वहीं बताया जा रहा है कि, उत्तरप्रदेश के हाथरस के नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही थी. शिवखोड़ी धाम रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!