30.2 C
Gujarat
Saturday, August 22, 2026
Home HeadLines चुनाव में करोड़ों खर्च हो गए हैं, 50 लाख दे… BJP विधायक...

चुनाव में करोड़ों खर्च हो गए हैं, 50 लाख दे… BJP विधायक के देवर पर कृषि अधिकारी का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप

0
119

गुना : चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रियंका मीना के देवर पर कृषि उप संचालक ने अपने अपहरण, धमकाने और रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगाकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। मामले में जांच शुरू हो गई है। वहीं, विधायक व उनके देवर ने आरोपों को झूठा बताकर अधिकारी पर साजिश करने का आरोप लगाया है।कृषि विभाग के उप संचालक अशोक उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है कि चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीना के देवर अनिरुद्ध मीना के फोन करने के अगले दिन 21 जून की सुबह 11 बजे वह विधायक के कार्यालय पैंची पहुंचे। यहां विधायक के देवर अनिरुद्ध ने उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उनको जानकारी दे दी गई। चूंकि दोपहर 12 कलेक्टर के साथ बैठक थी इसलिए उनसे जानने कीर अनुमति मांगी तो अनिरुद्ध ने नहीं जाने दिया और दूसरे कमरे में बैठा दिया।

उप संचालक ने शिकायत में कहा है कि अनिरुद्ध ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उनका मोबाइल लेकर दूर रख दिया। इसके बाद गालियां देते हुए कहा कि, जब यहां बुलाया जाता है, तो तत्काल एक घंटे में उपस्थित हुआ करें। यह भी कहा कि कलेक्टर क्या होता है, यहां तो एसडीएम, तहसीलदार रोज आते हैं।

50 लाख रुपये मांगे, मैडम से पिटाई की दी धमकी

उप संचालक ने शिकायत में लिखा है कि अनिरुद्ध ने कहा कि तुम बहुत पैसे कमा रहे हो, 50 लाख रुपये मेरे पास भिजवाओ। यदि पैसे नहीं दिए तो तुम्हारे खिलाफ विधानसभा में प्रश्न लगवाएंगे। यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। यह भी कहा यदि मैडम (विधायक) होतीं तो अच्छे से पिटाई हो जाती।

विधायक के देवर ने वीडियो पोस्ट कर दी सफाई

दूसरी ओर, विधायक के देवर अनिरुद्ध मीना ने सोशल मीडिया पर मामले की सफाई देते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सभी आरोप झूठे बताते हुए एक व्यापारी के समक्ष बातचीत का हवाला दिया है।

सभी आरोप झूठे और षड़यंत्रपूर्वक लगाए

चांचौड़ा विधायक प्रियंका ने कृषि उप संचालक अशोक उपाध्याय के सभी आरोप झूठे बताते हुए साजिश की बात कही है। उन्होंने कहा कि 21 जून को उप संचालक यहां आए थे और शिकायत चार दिन बाद शिकायत कर रहे हैं। यह बात सही है कि 21 जून को उन्हें मेरे देवर ने बुलाया था, क्योंकि, चांचौड़ा में खाद नहीं भेजी जा रही है। हम जनप्रतिनिधि हैं और किसान रोज हमसे खाद की मांग कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के सामने ही कृषि अधिकारी को बुलाकर बात करने को बुलाया था। इस दौरान खाद को लेकर पूछताछ की थी।

उप संचालक कृषि ने एसपी से मामले की शिकायत की है। मुझे भी शिकायत की एक प्रति दी है। प्रकरण की जांच करा रहे हैं। जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

डा. सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर, गुना कृषि उप संचालक ने मामले की शिकायत की है। आवेदन उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएएगी।
संजीव कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, गुना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!