28.4 C
Gujarat
Friday, August 28, 2026
Home HeadLines PM मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान पुतिन ने अपने हाथों से...

PM मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान पुतिन ने अपने हाथों से पहनाया ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’

0

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया।रूस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपका (राष्ट्रपति पुतिन) हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मेरा नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है।

उन्होंने कहा, ‘यह हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त राजनीतिक साझेदारी का सम्मान है। पिछले 2.5 दशक में आपके नेतृत्व में भारत-रूस संबंध सभी दिशाओं में मजबूत हुए हैं।’पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की जो नींव रखी गई थी, वह समय बीतने के साथ और मजबूत हुई है। हमारा आपसी सहयोगी लोगों के बेहतर भविष्य की आशा और गारंटी बना रहा है।

दोनों देशों के संबंध महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और रूस के संबंध पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। आज के वैश्विक माहौल के संदर्भ में दोनों देशों की साझेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा, वैश्विक स्थिरता और शांति के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। आने वाले समय में इस दिशा में हम मिलकर काम करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!