23.1 C
Gujarat
Tuesday, October 27, 2026
Home રાષ્ટ્રીય स्कूल से घर लौट रही छात्रा का तालाब में पैर फिसला, बचाने...

स्कूल से घर लौट रही छात्रा का तालाब में पैर फिसला, बचाने गईं तीन अन्य छात्राएं भी डूबीं

0

चित्तौड़गढ़: जिले के बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसमें चार स्कूली छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई. सूचना पाकर सहकारिता मंत्री गौतम दक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी इस हादसे पर शोक जताया है. दरअसल, एक छात्रा का तालाब में पैर फिसल गया था, जिसे बचाने के प्रयास में चार अन्य छात्राएं तालाब में कूद गईं. हालांकि, एक छात्रा को दूसरी छात्रा ने बचा लिया, लेकिन चार अन्य की मौत हो गई.

उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक ने बताया कि बिलोदा गांव में यह घटना हुई. 12 वर्षीय नर्मदा पुत्री गणेश रावत, 13 वर्षीय कोमल पुत्री मोतीलाल रावत, 15 वर्षीय रवीना पुत्री श्यामलाल रावत और पालोदा गांव की 12 वर्षीय यशोदा पुत्री सत्यनारायण रावत स्कूल खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहीं थीं. इस दौरान एक छात्रा का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई. यह देखकर उसके साथ चल रही चार अन्य छात्राएं घबरा गईं और तत्काल ही तालाब में छलांग लगा दीं और पांचों डूबने लगीं, क्योंकि किसी को भी तैरना नहीं आता था. इस दौरान चिल्लाने पर उधर से गुजर रहे छात्र विक्रम रावत ने एक बालिका को बाहर निकाल लिया.

वहीं, इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मवेशी चरा रहे लोगों के साथ उधर से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे तथा चारों को तालाब से बाहर निकाला और बड़ी सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी घेवर चंद, तहसीलदार हिम्मत सिंह राव, पुलिस उपाधीक्षक बड़ी सादड़ी डॉ. कृष्ण सामरिया भी हॉस्पिटल पहुंचे. इस बीच, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतक आत्माओं की शांति की कामना की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!