26.5 C
Gujarat
Saturday, August 1, 2026
Home આંતરરાષ્ટ્રીય ऊधमपुर : सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, CRPF और सेना...

ऊधमपुर : सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, CRPF और सेना ने की इलाके में घेराबंदी

0
135

कठुआ में आतंकी हमले के बाद अब ऊधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। संग और मंग इलाके में पुलिस पोस्ट के पास आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हुई।

सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

बताया जा रहा है रात आठ बजे के करीब आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरु हुई है। एसओजी, सीआरपीएफ और सेना आतंकियों की घेराबंदी कर रही है। इससे पहले 28 अप्रैल 2024 को आतंकियों ने बसंतगढ़ के चोचरू गला में आतंकियों ने एसपीओ और वीडीजी के दल पर घात लगा कर हमला किया था। इसमें एक वीडीजी बलिदान हो गए थे।ऊधमपुर के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा कि उधमपुर जिले के बसंतगढ़ तहसील के संग पुलिस पिकेट में गोलीबारी की खबर मिली है।

ढाई महीने बाद इलाके में फिर हुई मुठभेड़

उसके बाद से इलाके में सघन तलाशी अभियान और आतंकियों के स्केच जारी किए थे आतंकियों को शरण देने वाले उनके एक मददगार को भी कठुआ के लोहा नाथी से गिरफ्तार किया गया था आतंकियों की मौजूदगी लगातार देखी जा रही थी। आज ढाई माह के बाद इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों का आमना सामना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!