38 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home HeadLines ‘आश्चर्य कैसा? BJP संविधान हत्या दिवस मनाएगी ही…’ प्रियंका गांधी ने देश...

‘आश्चर्य कैसा? BJP संविधान हत्या दिवस मनाएगी ही…’ प्रियंका गांधी ने देश की जनता को लेकर कही बड़ी बात

0
88

 नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह कोई अचरज की बात नहीं है कि जिन लोगों ने संविधान का विरोध किया और इसे खत्म करने की मांग करते हैं, वे संविधान हत्या दिवस मनाने की नकारात्मक राजनीति में लिप्त हैं। प्रियंका गांधी ने यह टिप्पणी केंद्र की मोदी सरकार ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने के एलान करने के एक दिन बाद की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। 25 जून 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी। इस दिन उन लोगों के बड़े योगदान को याद किया जाएगा जिन्होंने उस दौरान अमानवीय पीड़ा सहन की थी।

महान जनता ही संविधान की रक्षा करेगी- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए एक्स पर कहा, “भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।”

भाजपा नकारात्मक राजनीति वाला संविधान हत्या दिवस मनाएंगे ही

उन्होंने आगे कहा, “जिन्होंने संविधान लागू होने का विरोध किया, संविधान की समीक्षा करने के लिए आयोग बनाया, संविधान खत्म करने का आह्वान किया, अपने फैसलों और कृत्यों से बार-बार संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार किया, वे नकारात्मक राजनीति वाला संविधान हत्या दिवस मनाएंगे ही, इसमें आश्चर्य कैसा?”

सरकार का फैसला सुर्खियां बटोरने वाला पाखंड- कांग्रेस

कांग्रेस ने जहां केंद्र के इस कदम की आलोचना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक और सुर्खियां बटोरने वाला पाखंड करार दिया है। वहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह लोगों को कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता की याद दिलाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!