27.1 C
Gujarat
Thursday, August 27, 2026
Home Politics & Current Affairs NEET-UG 2024: 23 लाख बच्चों को फैसले का इंतजार, 40 से अधिक...

NEET-UG 2024: 23 लाख बच्चों को फैसले का इंतजार, 40 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगी सुनवाई

0

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट विवादों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर आज गुरुवार (18 जुलाई) को सुनवाई करेगा। यह परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर 18 जुलाई की अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इनमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की याचिका भी शामिल है।शीर्ष अदालत ने 11 जुलाई को परीक्षा रद्द करने, दोबारा परीक्षा कराने और नीट-यूजी 2024 के आयोजन में कथित गड़बड़ी की जांच की मांग वाली याचिकाओं सहित अन्य याचिकाओं पर सुनवाई 18 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी थी।

केन्द्र ने किया था गड़बड़ी से इनकार

हलफनामे में केंद्र ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास द्वारा किए गए डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि न तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का कोई संकेत है और न ही उम्मीदवारों के एक स्थानीय समूह को लाभ होने का जिससे असामान्य अंक आए हैं।

23.33 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

बता दें कि 5 मई को 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर 23.33 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। केंद्र और एनटीए ने शीर्ष अदालत में दायर अपने पहले के हलफनामों में कहा था कि परीक्षा को रद्द करना सही नहीं होगा और बड़े पैमाने पर गोपनीयता के उल्लंघन के किसी भी सबूत के अभाव में लाखों ईमानदार उम्मीदवारों को ‘गंभीर रूप से खतरे में डाल देगा’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!