29.4 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home ક્રાઇમ मणिपुर : पुलिस ने UNLF के 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

मणिपुर : पुलिस ने UNLF के 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

0
132

इंफाल :  मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पामबेई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी सामने आई है। पुलिस नियंत्रण कक्ष की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चारों को शुक्रवार को जिले के चिंगमेइरोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया था।चारों गोलीबारी की घटना, नागरिकों पर हमला और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में शामिल थे। पुलिस ने शनिवार को काकचिंग जिले के तेजपुर आईवीआर से प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगगनबा) के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया।

कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी का एक सदस्य गिरफ्तार

इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल था। हाल ही में मणिपुर के जिरीबाम जिले में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने स्टेट पुलिस और सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया गया था। इस बंदूक हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान मारा गया था।

सीआरपीएफ के जवान के सिर में लगी थी गोली

सीआरपीएफ के जवान के सिर में गोली लगी थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं अन्य घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के काफिले पर भी आतंकियों ने हमला किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!