32.7 C
Gujarat
Tuesday, July 14, 2026
Home રાષ્ટ્રીય आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत

0
68

चिलकलुरिपेट

 

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में मंंगलवार देर रात एक बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें घटना के बारे में कुछ लोगों के माध्यम से जानकारी मिली। हमने एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को सतर्क कर दिया है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो बस आग की लपटों में घिरी हुई थी। हम समझते हैं कि छह लोगों की मौत हो गई।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!