32.7 C
Gujarat
Tuesday, July 14, 2026
Home કરંટ ઇશ્યુ झारखंड : मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, ओएसडी और नौकर के घर से...

झारखंड : मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, ओएसडी और नौकर के घर से भारी कैश बरामद होने के बाद ईडी ने की कार्रवाई

0
98

रांची

 

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके ओएसडी और नौकर के घर से भारी भरकम कैश बरामद होने के मामले में ईडी ने ये कार्रवाई की है.झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. कुछ दिनों पहले उनके ओएसडी और नौकर के घर से करोड़ों रुपए बरामद हुए थे. ईडी पिछले दो दिनों से उनसे पूछताछ कर रही थी. मंगलवार को ईडी ने उनसे करीब नौ घंटे पूछताछ की थी, वहीं आज भी उनसे पूछताछ की जा रही थी.
झारखंड सरकार में आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके नौकर और ओएसडी के घर से करोड़ रुपए कैश बरामद हुए थे. इस सिलसिले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही थी. मंगलवार को भी उनसे करीब 9 घंटे पूछताछ हुई थी. इसक बाद ईडी ने उन्हें आज बुलाया था. पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
6 मई को ईडी ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर जहांगीर आलम के घर छापेमारी की थी. इस दौरान उन्हें करोड़ों रुपए कैश मिले थे. छापेमारी के बार संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया था.

कौन हैं आलमगीर आलम
कांग्रेस के नेता और पाकुड़ से विधायक आलमगीर आलम झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं. ईडी की छापेमारी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में की गई थी. उन्हें पिछले साल ही गिरफ्तार किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!