27.3 C
Gujarat
Saturday, August 22, 2026
Home બિઝનેસ शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती कारोबार में उछले सेंसेक्स और...

शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती कारोबार में उछले सेंसेक्स और निफ्टी

0
177

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। लेकिन बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल लगातार ऊपर नीचे होती रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

81,207.24 अंक के स्तर पर खुला सेंसेक्स

बीएसई का सेंसेक्स आज 301.94 अंक उछल कर 81,207.24 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 81,236.45 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 80,954.02 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। राहत की बात यह रही कि ये सूचकांक अभी तक लगातार हरे निशान में ही बना हुआ है। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 116.48 अंक की बढ़त के साथ 81,021.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी ने 24,863.40 अंक के स्तर से की कारोबार की शुरुआत

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 93.20 अंक उछल कर 24,863.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर 24,867.35 अंक तक पहुंचा, जबकि बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक 24,784.45 अंक तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 41.40 अंक की तेजी के साथ 24,811.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 102.44 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,905.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 71.35 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,770.20 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!