33.9 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home ક્રાઇમ MP: सामूहिक आत्महत्या मामले में नया मोड़, जीजा का सौतेली मां से...

MP: सामूहिक आत्महत्या मामले में नया मोड़, जीजा का सौतेली मां से था अवैध संबंध, ऐसे रची थी साजिश

0
100

आलीराजपुर: जिले के ग्राम रावड़ी में एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे पर लटके पाए गए थे। पुलिस इस दिल दहलाने वाली घटना की जांच में जुटी ही है, इस बीच इस परिवार का हैरत में डालने वाला एक खुलासा हुआ है। दरअसल फंदे पर पत्नी व बच्चों के साथ लटके पाए गए राकेश के पिता पर करीब डेढ़ माह पहले जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले की साजिश राकेश की सौतेली मां और जीजा ने मिलकर रची थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फंदे पर लटके मिले थे पांच शव

बता दें कि कि सोंडवा थाना क्षेत्र के रावड़ी गांव के किसान 30 वर्षीय राकेश, 28 वर्षीय पत्नी ललिता, उनकी नौ वर्षीय बेटी लक्ष्मी, सात वर्षीय पुत्र प्रकाश और पांच वर्षीय अक्षय के शव गत एक जुलाई को उनके कच्चे घर में अलग-अलग फंदे पर लटके मिले थे। एक ही परिवार की एक साथ पांच मौतों ने सभी को दहला दिया था।

इस मामले की जांच एसआइटी कर रही है शवों के पीएम करने वाले डॉक्टर यह साफ कर चुके हैं कि शवों पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। गले में फंदे के निशान ही मिले। माना जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले बच्चों को फंदे पर लटकाया, इसके बाद खुद फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। इस बीच अब नया खुलासा हुआ है।

दामाद और छोटी पत्नी ने मिलकर किया हमला

दरअसल राकेश के पिता जागरिया पर गत 16-17 मई की दरमियानी रात घर के बाहर सोते समय जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए गुजरात के दाहोद में भर्ती कराया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। 20-22 लोगों के बयान और तकनीकी जांच के बाद यह सामने आया कि जागरिया पर हमला उसकी पहली पत्नी की बेटी के पति गमरसिंह उर्फ गमरिया निवासी ग्राम मोराजी ने किया था।

सौतेली सास से अवैध संबंध

आरोपित गमरिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गत चार-पांच वर्षों से उसके सास दयली (जागरिया की दूसरी पत्नी) से अवैध संबंध थे। जब भी जागरिया अपनी पत्नी को लेकर गुजरात मजदूरी के लिए जाता था तो वहां गमरिया भी पहुंच जाता था। इस दौरान दयली ने उसे जागरिया को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया तथा कहा कि उसे मारने के बाद दोनों गुजरात में साथ रहेंगे।

सौतेली सास के साथ ससुर को रास्ते से हटाने की साजिश

घटना की रात गमरिया अपने साथी बारला के साथ ग्राम उमराली में शादी देखकर रावड़ी पहुंचा था। जागरिया को घर के बाहर सोते देख उसने उस पर साइकिल की चैन से बने चकरीनुमा हथियार से हमला कर दिया था। दो वार करने के बाद जब जागरिया लहूलुहान हो गया तो उसे मरा समझकर दोनों आरोपित भाग निकले थे।
पुलिस ने गमरिया और दयली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों आरोपित को जेल भेज दिया गया। बारला की तलाश जारी है। खास बात यह है कि इस मामले में मृतक राकेश फरियादी था।

सामूहिक आत्मघात के पीछे यह अवैध संबंध तो कारण नहीं

पांच सामूहिक मौतों के मामले में अब तक की जांच खुदकुशी की ओर इशारा कर रही है। पुलिस अब इस पड़ताल में जुटी है कि इस कदम के पीछे कहीं यह अवैध संबंध तो कारण नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश इस घटना से पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। संभवतः किसी कारण से वह बेहद क्षुब्ध था।
पीड़ित की दूसरी पत्नी और दामाद के बीच अवैध संबंध के चलते प्राणघातक हमला किया गया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच सामूहिक मौतों के मामले में एफएसएल और पीएम रिपोर्ट मिल चुकी है। जल्द ही इस मामले का खलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!