29.4 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home ગુજરાત 44वें बीएसएफ इंटर फ्रंटियर कुश्ती क्लस्टर-2024 का शानदार समापन समारोह

44वें बीएसएफ इंटर फ्रंटियर कुश्ती क्लस्टर-2024 का शानदार समापन समारोह

0
80

आज 27 जुलाई, 2024 को 44 वें इंटर फ्रंटियर कुश्ती क्लस्टर-2024 का समापन हुआ। बीएसएफ कैम्पस गांधीनगर में आयोजित भव्य एवं रंगारंग समापन समारोह के बीच मुख्य अतिथि श्री अभिषेक पाठक, भापुसे, महानिरीक्षक, गुजरात फ्रंटियर ने इस प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। गुजरात फ्रंटियर, गांधीनगर में 23 से 27 जुलाई 2024 तक 44वें इंटर-फ्रंटियर रेसलिंग क्लस्टर- 2024 का आयोजन किया गया। सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी और पश्चिमी कमान के 11 फ्रंटियर के लगभग 700 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विजेताओं और उप विजेताओं एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।

44वें इंटर फ्रंटियर रेसलिंग क्लस्टर – 2024 के विजेता और उपविजेता इस प्रकार है-

कुश्ती (फ्री स्टाईल) – पंजाब फ्रंटियर (विजेता), जम्मू फ्रंटियर (उप विजेता)

कुश्ती (ग्रीको रोमन)- जम्मू फ्रंटियर (विजेता), पंजाब फ्रंटियर (उप विजेता)

मुक्केबाजी- गुजरात फ्रंटियर (विजेता), जम्मू व पंजाब फ्रंटियर (संयुक्त उप विजेता)

भारोत्तोलन – मिज़ोरम एवं कछार फ्रंटियर (विजेता), जम्मू फ्रंटियर (उप विजेता)

पावर लिफ्टिंग- जम्मू फ्रंटियर (विजेता), मिज़ोरम एवं कछार फ्रंटियर (उप विजेता)

आर्म रेसलिंग- जम्मू फ्रंटियर (विजेता), कश्मीर फ्रंटियर (उप विजेता)

समापन समारोह में सम्बोधित करते हुए श्री अभिषेक पाठक, भापुसे, महानिरीक्षक, गुजरात फ्रंटियर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल भावना के लिए बधाई दी। उन्होंने उल्लेख किया कि खेल शारीरिक और मानसिक फिटनेस के अलावा चरित्र निर्माण और टीम भावना को बढाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही, सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस उत्साहपूर्ण माहौल में आसाम का लोकनृत्य बिहू एवं पंजाबी भंगडा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रर्दशन भी किया जो भारत की विविध और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है। समापन समारोह के दौरान ब्रास बैंड के द्वारा बजाई गई मधुर धुनों पर सभी टीमों के द्वारा भव्य व उत्कृष्ट मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को अभिवादन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!