17 C
Ahmedabad
Tuesday, January 14, 2025

वायनाड : जमीन के नीचे से आ रही रहस्यमयी आवाज, दहशत में हैं लोग; भूस्खलन से तबाही


वायनाड : केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार सुबह जमीन के नीचे से रहस्यमय आवाज सुनाई दी। अधिकारियों ने बताया कि अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के कुछ इलाकों में तेज आवाज सुनाई दी। पंचायत वार्ड के एक सदस्य ने कहा कि यह आवाज सुबह करीब 10:15 बजे सुनी गई।

Advertisement

लोगों में फैली दहशत

Advertisement

जमीन के नीचे से रहस्यमयी आवाज से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कोझिकोड जिले के कुडुएरिंजी में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आईं। आईएएनएस के अनुसार नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने घटना की जांच के बाद कहा यह भूकंप नहीं था। चिंता की बात नहीं है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप की संभावना को खारिज कर दिया।

Advertisement

शनिवार को वायनाड जाएंगे पीएम

Advertisement

जिलाधिकारी डीआर. मेघश्री ने कहा कि जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कदम उठाए हैं। वायनाड में 30 जुलाई को हुए भीषण भूस्खलन में 226 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए थे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। वह राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा करेंगे।

Advertisement

हवाई सर्वेक्षण करेंगे पीएम

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी दिन में करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे। फिर वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह राहत शिविर और अस्पताल जाकर भूस्खलन पीड़िता से मिलेंगे। पीएम मोदी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

Advertisement

लापता 152 लोगों की तलाश जारी

Advertisement

आईएएनएस के अनुसार भूस्खलन के बाद लापता 152 लोगों की तलाश जारी है। इस बीच केरल हाई कोर्ट ने मीडिया रिपोर्टों और उसे प्राप्त पत्र के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का फैसला किया है। इसमें कहा गया कि वायनाड और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील अन्य क्षेत्रों में बेलगाम दोहन किया गया है।

Advertisement

किशोरी ने तीन घंटे तक किया भरतनाट्यम

Advertisement

तमिलनाडु की किशोरी हरिणी श्री ने वायनाड में भूस्खलन के पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिए लगातार तीन घंटे तक भरतनाट्यम नृत्य किया। केरल जनसंपर्क विभाग ने एक्स पर पोस्ट किया कि तमिलनाडु की किशोरी हरिणी श्री ने इस प्रदर्शन से एकत्रित फंड और अपनी बचत से वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 15 हजार रुपये का दान दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

વૉટ્સ એપ ચેનલમાં જોડાવા ક્લિક કરો
- Advertisement -
- Advertisement -

વિડીયો

- Advertisement -
error: Content is protected !!