38 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home ગુજરાત Jagannath Rath Yatra : पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुआ बड़ा...

Jagannath Rath Yatra : पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से 400 श्रद्धालु हुए घायल, एक की मौत

0
135

पुरी : पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। दरअसल, श्रद्धालु प्रभु बलभद्र का रथ खींच रहे थे। इस दौरान 400 श्रद्धालु नीचे गिर गए, जिसमें एक भक्त की सांस रूकने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचा जा रहा था। इस दौरान भीड़ ज्यादा होने की वजह से भक्त आपस में खींच-तान करने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। इसमें 400 से अधिक श्रद्धालु जमीन पर गिर गए।

घायल श्रद्धालुओं को प्रशासन की टीम ने तुरंत पुरी मुख्य अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद 50 से अधिक श्रद्धालुओं को मामुली चोट आने के कारण छोड़ दिया गया है। अन्य श्रद्धालुओं का अभी इलाज चल रहा है। एक श्रद्धालु की जान चली गई है, जो कि ओडिशा के बाहर का बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!