38 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home ક્રાઇમ Hit And Run Case In Mumbai: तेज रफ्तार BMW सवार ने दंपति...

Hit And Run Case In Mumbai: तेज रफ्तार BMW सवार ने दंपति को मारी दी टक्कर, महिला की मौत

0
106

मुंबई: मुंबई के वर्ली से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। मछली खरीदकर घर जा रहे बाइक सवार दंपति को बीएमडब्ल्यू कार सवार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई।बीएडब्ल्यू कार पालघर जिले में शिवसेना (शिंदे) के उपनेता राजेश शाह की है। उनका बेटा मिहिर शाह (24) कथित तौर पर कार को तेज स्पीड से चला रहा था। वह अभी फरार है। पुलिस ने राजेश शाह को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मछुआरे और उनकी पत्नी कावेरी नकावा वर्ली के कोलीवाड़ा क्षेत्र में रहते हैं। वह सासून डॉक पर मछली खरीदने गए थे। उसके बाद घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच अटरिया मॉल के पास सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनको टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि वह दोनों कई मीटर तक रोड पर घिसटते हुए दूर जा गिर। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें कावेरी नकावा की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि मिहिर शाह अभी फरार है। उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मिहिर शाह का ड्राइवर भी कार में था।

मुख्यमंत्री ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना। पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गये हैं। हिट एंड रन की घटना में पीड़ित परिवार के प्रति पूरी सहानभूति है। पुलिस से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

आदित्य ठाकरे ने पीड़िता के पति से की मुलाकात

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे वर्ली पुलिस स्टेशन में पीड़िता के पति से मिले। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!