28.4 C
Gujarat
Friday, August 28, 2026
Home HeadLines नई दिल्ली जोर का झटका, देश में महंगाई 16 महीने के उच्चतम...

नई दिल्ली जोर का झटका, देश में महंगाई 16 महीने के उच्चतम स्तर पर

0

नई दिल्ली: देश में थोक महंगाई जून में बढ़कर 16 महीने के उच्चतम स्तर 3.36 फीसदी पर पहुंच गई. खाद्य वस्तुओं, विशेषकर सब्जियों और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण यह वृद्धि हुई है. यह लगातार चौथा महीना है जब महंगाई में बढ़ोतरी देखी गई. मई में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति 2.61 फीसदी थी. जून 2023 में यह (-) 4.18 फीसदी थी.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार जून महीने में महंगाई बढ़कर 16 महीने के उच्चतम स्तर पहुंच गई है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जून, 2024 में महंगाई की सकारात्मक दर मुख्य रूप से फूड आइट्मस, खाद्य उत्पादों के विनिर्माण, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेलों, अन्य विनिर्माण आदि की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण है.

जून 2024 के महीने के लिए डब्ल्यूपीआई में महीने दर महीने परिवर्तन मई 2024 की तुलना में 0.39 फीसदी रहा. आंकड़ों से पता चला कि डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर मई 2024 में 7.40 फीसदी से बढ़कर जून 2024 में 8.68 फीसदी हो गई. विज्ञप्ति के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति जून में 10.87 फीसदी रही, जबकि मई में यह 9.82 फीसदी थी. प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति दर मई में 7.20 फीसदी से बढ़कर 8.80 फीसदी हो गई. ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति जून में 1.03 फीसदी रही, जबकि मई में यह 1.35 फीसदी थी. विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति जून में 1.43 फीसदी रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!