27.8 C
Gujarat
Thursday, August 6, 2026
Home આંતરરાષ્ટ્રીય तूफान के बीच पार्टी करने गए लोगों की लग्जरी नाव पलटी, रेस्क्यू...

तूफान के बीच पार्टी करने गए लोगों की लग्जरी नाव पलटी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; ‘UK के बिल गेट्स’ समेत 6 विदेशी लापता

0
100

इटली से सटे भूमध्य सागरीय द्वीप सिसिली के तट पर भयंकर तूफान के बीच एक लग्जरी नौका फंस गई। नौका तेज हवाओं के कारण बीच समुद्र में ही पलट गई। जिसके बाद इटली के तटरक्षक बल और अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। 15 लोगों को बचा लिया गया है। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 1 व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मौसम अभी भी खराब है। जिसके कारण बचाव दल को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोताखोर डूबे पतवार तक जाने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के बीच सिसिली के तट से ये नौका 22 लोगों को लेकर चली थी। लापता लोगों में 4 यूके, दो अमेरिकी शामिल हैं। यूके के जो चार लोग लापता हैं, उनमें एक टेक टाइकून माइक लिंच भी शामिल हैं। जिनको ‘यूके का बिल गेट्स कहा जाता है।’ ये उद्यमी सप्ताह में 166000 पाउंड (1,80,35,172 रुपये) कमाते हैं। उनकी पत्नी एंजेला बैकारेस को बचा लिया गया है।

इतालवी अग्निशमन बचाव सेवा के प्रवक्ता लुका कैरी ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति का शव मिला है। सुबह लगभग 5 बजे भयंकर तूफान आया। जिसमें पोर्टिसेलो के पास नौका फंस गई। नौका के ऊपर यूके का झंडा लगा हुआ था। बायेसियन नौका 56 मीटर लंबी बताई जा रही है। नाव में सवार 12 लोग यात्री थे। ये लोग छुट्टी बिताने के लिए निकले थे। 10 लोग नाव पर स्टाफ के तौर पर कार्यरत थे। नौका समुद्र के 49 मीटर नीचे डूबी है। पतवार तक जाने का प्रयास गोताखोर कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!