28.3 C
Gujarat
Sunday, July 12, 2026
Home રાષ્ટ્રીય HD Revanna Arrest: हिरासत में पहुंचे प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना, अपहरण...

HD Revanna Arrest: हिरासत में पहुंचे प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना, अपहरण केस में SIT की कार्रवाई

0
127

कर्नाटक :  जद (एस) नेता एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ बेंगलुरु के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। प्रज्वल रेवन्ना के वायरल वीडियो में यौन उत्पीड़न का शिकार पीड़िता के बेटे ने एक दिन पहले अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनकी मां का अपहरण कर लिया गया है। एचडी रेवन्ना ने यह अपहरण करवाया है, जिससे मां उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बयान न दे पाएं।उसके बेटे ने गुरुवार रात मैसूर जिले के केआर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता के 20 साल बेटे ने कहा कि मां को प्रज्वल रेवन्ना परिवार का परिचित जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया है। उसके बाद से कर्नाटक के विशेष जांच दल ने पीड़िता की तलाशी शुरू कर दी है। बेटे ने एफआईआर में बताया कि बबन्ना घर पर आया था। उसने एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना का नाम लेकर मां को बाइक पर बैठा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!